सोनभद्र

राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित की गई विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं

सोनभद्र। स्पेस सोसाइटी, ईएलएमएस व पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “छलांग” परियोजना जनपद सोनभद्र द्वारा गतिविधियों के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय बनौली, कम्पोजिट सेहुआ, लेडुआ , पटना, खडेहरी बैठीगांव गुरौटी, लिलारी, निपराज, मुठेर आदि विद्यालयों में परियोजना के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आज २९ अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में तरह तरह के खेल विभिन्न खिलाड़ीयों के विषय में सविस्तार बच्चों को बताया गया।
मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी क्रम में सभी विद्यालयों में बच्चों द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न स्पोर्ट्स के छायाचित्र, खो-खो कबड्डी प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाध्यापक जनार्दन त्रिपाठी जी व अन्य
सभी टीचर उपस्थित रहे। नोडल पीटीआई अध्यापकों का सहयोग व सहभागिता रही। पिरामल फाउंडेशन से फेलो मिस सुमन जी, स्पेस टीम के संदीप जी, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, रिंकू, अनुपम केशरी, सभी चिन्हित विद्यालयों में सक्रिय भूमिका में रहे। सभी अध्यापकों द्वारा छलांग परियोजना, पिरामल, स्पेस सोसाइटी संस्था का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार