सोनभद्र

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में बंदी, निकाला जुलूस

दुद्धी, सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए उत्पीड़न के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति दुद्धी के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न संगठनों के लोगों ने विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील में पहुंच कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव को सौंपा।
शुक्रवार को दुद्धी नगर में टीसीडी मैदान से जुलूस निकल कर नगर भ्रमण कर तहसील मुख्यालय के श्री रामलीला मंच पहुँच कर ज्ञापन सौंपा।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संदीप गुप्ता बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक, विहिप प्रान्त समरस्ता प्रमुख राजेश सिंह, सुरेन्द्र अग्रहरि, श्रवण सिंह गोंड कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद हिंदुओं को टारगेट कर उनके ऊपर हमला किया जा रहा। हिंदुओं के घर मंदिर व दुकान जलाई जा रही हैं। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। इस जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, राकेश श्रीवास्तव, आलोक जायसवाल, मनीष मिश्रा, विजय सिंह, सलज श्रीवास्तव, आनंद जी, बीरबहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, पंडित दिप कृष्ण महाराज, संजय जायसवाल, राकेश सिंह, दीपनारायण, राजकुमार, उत्कर्ष, सविता कुमारी मंडल उपाध्यक्ष रेनुकूट, संध्या पांडेय मंडल मंत्री, ममता सोनी, पिंकी रॉय मंडल महामंत्री, पीयूष अग्रहरि, संदीप गुप्ता, संजू तिवारी, गोरख नाथ अग्रहरि, कमल कानू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज महेन्द्र प्रताप सिंह पीएसी बल के साथ रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार