सोनभद्र

दुद्धी बाजार में खुलेआम असलहा लहराने से मचा हड़कंप

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को दोपहर में एक विक्षिप्त युवक ने लहराई एयरगन तो बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। तहसील व थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर एक अर्धविक्षिप्त युवक एयरगन गुब्बारा फोड़ने वाला पिस्टल लेकर मार्केट में प्रदर्शन करने लगा। युवक का हुलिया ऐसा दबंग वाला रहा कि लोग देखकर भयभीत हो गए। काला ब्लेजर पुलिस ड्रेस कोड वाला लोवर टी शर्ट पीठ पर बैग सफेद गमझा और काला चश्मा लगाकर बड़बड़ाते हुए खिलौनों वाला पिस्टल लहराने लगा। तभी कस्बा निवासियों ने देखते ही कोतवाली पुलिस को सूचना दिया कि एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। पुलिस ने बगैर देर किए कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ पहुँच कर दुद्धी चर्च के सामने गली से पकड़कर हिरासत में ले लिया। पिस्टल को हाथ मे लेकर देखा तो गुब्बारा फोड़ने वाला एयर गन था। तब जाकर पुलिस कर्मियों को राहत मिली। पुलिस की संख्या देख कर विक्षिप्त युवक ड्रामा करने लगा। तभी बाजार के नेशनल हाइवे 39 पर देखने वालों की भीड़ उमड़ गई। सीओ प्रदीप सिंह चन्देल मौके पर पहुँच कर युवक को कोतवाली भेज दिया। और भीड़ को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कुछ दिन पहले भी अपने गांव में इस तरह का हरकत किया था। आज दुबारा इस तरह का भ्रामक हरकत किया है। इसके घर मे लगभग सभी लोग इसी तरह से पीड़ित है। युवक के रिश्तेदार के सुपुर्दगी में देते हुए इलाज कराने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार