सोनभद्र

शौच के बाद पानी छुने गये युवक की नहर मे डूबने से मौत,परिजनो मे मचा कोहराम

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के केवटा ग्राम पंचायत के कमहरियाँ टोले मे शौच के बाद पानी छुने गये युवक का पैर फिसलने से नहर मे डूब जाने से मौत हो गयी, घटना सायंकाल एंव रात्री के बीच आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाबत बताया जा रहा है मृतक युवक एक दिन पुर्व घर से मारकुंडी के लिए किसी कार्य के लिए निकला था सायं को घर ना पहुंचने पर परिजनो द्वारा काफी खोजबीन के बाद कोई अता पता नही चल सका। रविवार की सुबह केवटा ग्राम पंचायत के कमहरिया टोले मे स्थानीय लोगो ने सुबह शव नहर के किनारे उतराता देखने पर हड़कंप मच गया जिसकी सुचना चोपन पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने आस-पास ग्रामीणो से मृतक के शव की शिनाख्त करायी तो मृतक की पहचान मोनू पुत्र गोविन्द निवासी टोला कोटिया ग्राम पंचायत अदलगंज के रूप मे शिनाख्त हुयी, इसके बाद परिजनो को सूचना दी गयी, परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक का शव को देखते ही रोने बिलखने लगे,चोपन पुलिस ने शव को पंचनामा कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार