सोनभद्र

शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन के लिए भरी हुंकार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा ब्लॉक म्योरपुर की एक बैठक बीजपुर स्थित दूधईया मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई।रविवार को हुई बैठक में लखनऊ में धरना प्रदर्शन हेतु रणनीति बनाया गया।शिक्षामित्रों द्वारा लखनऊ में शिक्षक दिवस के अवसर पर इको गार्डन लखनऊ में अपने मान सम्मान को सुरक्षित करने हेतु धरने में प्रतिभाग कर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेगे मांगे न माने जाने पर 6 सितंबर को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में अनवरत धरना करने की चेतावनी दी और कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं हो जाएगा तब तक हमलोग वहीं डटे रहेगें। शिक्षा मित्रों की प्रमुख दो मांगे हैं प्रशिक्षित वेतनमान या उत्तराखंड मॉडल दूसरा समायोजन जिनका अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण है जब तक दो मांगों को सरकार पूरी नहीं करती तब तक 12 माह का सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। बैठक में शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा ब्लॉक म्योरपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद द्विवेदी कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद महामंत्री सुजीत कुमार दुबे सूचना मंत्री राजेश सिंह संगठन मंत्री गिरिजा शंकर संयुक्त मंत्री श्यामा चरण संरक्षक हीरामणि विश्वकर्मा सहित महिला मोर्चा की पुष्पा देवी सुदेश्वरी देवी नीता देवी उषा सहित दर्जनों शिक्षामित्र उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ जाने हेतु रणनीति बनी है जिसमे जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला पदाधिकारी गूगल मीटिंग से जुड़े रहे उन्होंने कहा कि इस बार सोनभद्र जिले से हजारों की संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार