सोनभद्र

कालाबाजारी के लिए जा रहा यूरिया खाद एसडीएम ने पकड़ा

चपकी लैम्पस सचिव को किया सुपुर्द

बभनी(अब्दुल कलाम) बभनी से शीश टोला की तरफ जा रहा रासायनिक यूरिया खाद रविवार की सुबह उपजिलाधिकारी दुद्धी ने पकड़ कर सीज कर दिया।

रविवार की सुबह उपजिलाधिकारी सुरेश राय ने शीश टोला मार्ग के करमघट्टी गांव के समीप टेम्पू ये लदा 16 बोरी यूरिया खाद पकड़ कर सीज कर दिया।और सहायक विकास अधिकारी कापरेटिव को जांच कर कार्यवाही का निदेश दिया है। उपजिलाधिकारी दुद्धी ने बताया कि खाद कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी जिसके तहत रविवार को महुअरिया मोड़ से शीशटोला छत्तीसगढ़ मार्ग पर जांच किया गया जिसमें जांच के दौरान करमघट्टी गांव के समीप टेम्पु से 16 बोरी खाद जा रहा था रोकने पर खाद की खरीदारी पुष्ट नहीं हो पाया।श्री राय ने खाद को चपकी स्थित लैम्पस पर सचिव को सुपुर्द करते हुए कार्यवाही के लिए सहायक विकास अधिकारी कापरेटिव को निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी के द्वारा अलग सुबह कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस दौरान महुअरिया मोड़ पर स्थित दुकानों पर भी खाद के बावत जांच किया। उन्होंने बताया खाद कालाबाजारी व ग्रामीणों को न मिलने की शिकायत मिल रही थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App