सोनभद्र

सावन महोत्सव सावन क्वीन का खिताब कोमल पाण्डेय को मिला

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्टसगंज शहर में सोन महिला मंच द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने रंग बिरंगी साडियां पहनकर नृत्य करती नजर आई। महिलाओं ने हरी चूड़ियाँ, हाथों में मेहंदी, माथे पर कुमकुम लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कई तरह के सांस्‍कृतिक आयोजन में भाग लिया। सावन महोत्सव में सावन क्वीन का खिताब कोमल पाण्डेय को मिला। उप विजेता सुनीता पाण्डेय व डाली अग्रहरि रहीं। आयोजक कविता जायसवाल ने कहा कि सावन महोत्सव के माध्यम से हम एक दूसरे के विचारों से परिचित होते हैं, जिससे नए उत्साह और उमंग का संचार होता है। भोलेनाथ की कृपा सभी पर बने रहे, ऐसे में भोलेनाथ से कामना करती हूं। सावन महोत्सव में सभी महिलाओं को बधाई देती हु।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कविता जायसवाल, संयोजक कोमल पांडेय, विजय लक्ष्मी, मीनू चौबे, रितु अग्रहरि, शबनम मिश्रा,पूनम गिरी, डाली अग्रहरी, मंजू गिरी, मनीषा राय, विभा, वंदना, संगीता, सुनीता पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, सीता, पुष्पा आदि रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App