सोनभद्र

बखरिहवां स्थित शिवम संकल्प इण्टरमीडिएट कॉलेज में हुआ छात्र परिषद का गठन…

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)शिवम संकल्प इण्टरमीडिएट कॉलेज बख्रिहवा में मंगलवार को छात्र परिषद का चुनाव पूर्णतः चुनाव आयोग के नियमानुसार कराया गया ।कुल बालक एवं बालिका मिलाकर 8 पदों पर क्रमशः प्रमुख छात्र ,प्रमुख छात्रा , अनुशासन प्रभारी, स्वच्छता प्रभारी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के लिए नामांकन किया गया जिसमें कुल 04 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किया गया । क्रमशः प्रमुख छात्रा की रेस में सानिया अंसारी, उषा, साक्षी ,मंजली यादव और ममता ने नामांकन किया और प्रमुख छात्र में अंकित, आयुष, सनी चौरसिया, दानिश ,आजाद सोनू, प्रिंस ने नामांकन किया।

वही अनुशासन प्रभारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी और स्वच्छता प्रभारी तीनों में सामूहिक रूप से प्रवीण कुमार आंचल तिवारी ज्योति दुबे अंशिका सिंह दीपक दिव्या दुबे आशु जायसवाल शिवानंद सिद्धांत प्रत्याशी के रूप में थे जिसमें से प्रमुख छात्रा का खिताब ममता प्रजापति 12 कला वर्ग से सबसे सर्वोच्च 93 मत पाकर अपने नाम किया वहीं प्रमुख छात्र की दौड़ में अंकित जायसवाल 12 विज्ञान वर्ग कुल 170 मत पाकर अव्वल रहे ।
अनुशासन प्रभारी बालक वर्ग प्रवीण कुमार 11 विज्ञान वर्ग 152 मत प्राप्त करके अपने नाम किताब किया तथा आंचल तिवारी 11 विज्ञान वर्ग 202 मत पाकर इस दौड़ में सबसे आगे रही । वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी में ज्योति दुबे 11 विज्ञान वर्ग ने 96 मत पाकर या खिताब अपने नाम किया साथी दीपक कुमार 11 कला वर्ग ने 60 मत पाकर बालक वर्ग में जीत दर्ज किया साथी स्वच्छता प्रभारी में दिव्या दुबे 11 विज्ञान वर्ग ने 154 मत प्राप्त करके जीत दर्ज किया साथ ही शिवानंद 11 कला वर्ग बालक वर्ग में 100 मत पाकर या खिताब अपने नाम किया। चुनाव की प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को कराया गया था और आज दिनांक 6 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को चुनाव का निर्णय एवं शपथ ग्रहण समारोह किया गया जिसमें जीत दर्ज किए हुए छात्र/ छात्राओं ने शपथ लिया । निर्वाचन प्रभारी की भूमिका में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रहलाद राम तिवारी ,सुरेंद्र दुबे, रविंद्र कुमार रहे बूथ प्रभारी के रूप में उमेश कुमार दुबे, रहे ।

आज शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा समस्त जीत दर्ज किए हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाया गया एवं उनके दायित्वों का बोध कराया गया । प्रधानाचार्य ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि नेतृत्व की क्षमता विद्यालय से ही प्रारंभ होती है और एक कुशल नेतृत्व करने का प्रारंभिक स्थान विद्यालय होता है ।
शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विनोद शुक्ला, रामअवध, अमरेश कुमार ,नीरज शर्मा, अनिश शर्मा ,उमाशंकर, अशर्फीलाल, दिलीप, रमेश, शोभा सिंह ,विजय लक्ष्मी ,रीना चौहान ,प्रिया द्विवेदी ,रेन्तिला पाण्डेय ,रजनी ,साक्षी ,संगीता भारती समेत समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव के द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App