सोनभद्र

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ता 8 अगस्त को पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट

– महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे

फोटो: संतोष कुमार जिला प्रवक्ता गोड़वाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता 8 अगस्त को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौपेंगे।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है। अबकी बार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होने की वजह से इसके उपलक्ष्य में 8 अगस्त को ही कलेक्ट्रेट पर यह कार्यक्रम रखा गया है। जिले भर के आदिवासी समाज के लोग इस कार्यक्रम में जुटेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया की अगुवाई में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पोया भी शामिल रहेंगे। जिले के आदिवासियों, वनवासियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App