सोनभद्र

सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की मनाई जयंती

दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को सपा कार्यालय गोंडवाना भवन पर समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिंह गोंड ने किया। उन्होंने कहा कि स्व जनेश्वर मिश्र प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने समाजवाद को सशक्त बनाने के लिए बड़े आंदोलन आगे बढ़ाने में प्रबल भूूमिका का निर्वहन किया। जनेश्वर मिश्र आजीवन गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के बारे में चिंतनशील रहे। दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने भी जनेश्वर मिश्र के व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र का जीवन संघर्षों में ही व्यतीत हुआ। जनेश्वर मिश्रा ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया ,जिससे समाजवादी आंदोलन मजबूत हो। आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बिगन सिंह गोंड, सुमेर सिंह ओइका, तनवीर, प्रेमसागर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App