सोनभद्र

सोनभद्र में 4 अगस्त से निकलेगी तीर्थायन यात्रा: आलोक चतुर्वेदी

– सोनभद्र सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर गुप्त काशी होते हुए काशी में होगा यात्रा का समापन

फोटो: आलोक चतुर्वेदी यात्रा संयोजक।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। काशी के विद्वानों (विद्वत् सदस्यगण, चिकित्सकगण, व्यवसायीगण, शोधकर्तागण, चिंतकगण, समाजिक कार्यकर्तागण) द्वारा तीर्थायन यात्रा” 2024 रविवार 4 अगस्त को सोनभद्र सर्किट हाउस से निकलेगी जिसका समापन गुप्तकाशी से होकर काशी में होगा।
बता दें कि अखिल भारतीय भगवान परशुराम अखाड़ा परिषद, तीर्थायन वाराणसी, काशी कथा आश्रम,अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वाक विश्वविद्यालय के सहयोग से आलोक कुमार चतुर्वेदी संयोजक, डॉक्टर अवधेश दीक्षित आयोजक व संजय शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा सम्पन्न होगी।
संयोजक आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि यह यात्रा 4 अगस्त रविवार को सोनभद्र सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मारकुंडी पहाड़ी स्थित वीर लोरिक पत्थर, इको पॉइंट, सलखन फॉसिल्स पार्क, शिव मंदिर गोठानी, अगोरी किला, दुअरा घाटी अमर गुफा,अंचलेश्वर महादेव मंदिर होते गुरु कृपा आश्रम, हाथीनाला हनुमान मंदिर, बायोडायवर्सिटी पार्क, वैष्णो मंदिर डाला होते हुए गुप्तकाशी शिवद्वार से काशी के लिए रवाना होगी। जहां यात्रा का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App