सोनभद्र

कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर प्रदीप सिंह चंदेल के बोल रक्तदान से बढकर कोई दान नही

दुद्धी/सोनभद्र। कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान कर प्रदीप सिंह चंदेल के बोल रक्तदान से बढकर कोई दान नही। दुद्धी मे शहीदों के सम्मान मे कई लोगों ने रक्तदान किया। मानवता की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। उम्र को पीछे छोड़ किसी के लिए कुछ करने का जज्बा चरम पर था। उत्साह के साथ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादान किया। रक्तदाताओं ने दिखाया कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। इस दान से दूसरों को नया जीवन मिलता है। शिविर में कई रक्तदाता पहली बार रक्तदान के लिए पहुंचे थे तो कई स्वैच्छिक तौर पर पहुचे। रक्तदान के लिए जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में रक्तदान के लिए रक्तदाताओं को बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान वह अवसर है जिसके माध्यम से दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है, उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरुर करना चाहिए इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि एक बार रक्तदान के बाद नए व ताजा रक्त का निर्माण हो जाता है। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Download App