सोनभद्र

मन की बात कार्यक्रम: विधायक ने कहा- मन की बात से मिलती है प्रेरणा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया। यह इस कार्यक्रम का 112 वां संस्करण था। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था सदर विधायक ने आवासीय परिसर के कार्यालय कक्ष मे किया था। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। कार्यक्रम में भाजपा के नेता व युवा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत पेरिस ओलम्पिक से की। इसके अलावा मोदी ने मैथ्स ओलंपियाड में जीत हासिल करने वाले भारतीय छात्रों को फोन पर बधाई दी। मोदी ने इसके अलावा फिर से लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने वाले अभियान के बारे में जागरूक किया। मोदी ने इसके साथ ही ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के लिए एक विशेष केंद्र मानस की भी चर्चा की। मन की बात पर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। मन की बात एक सामाजिक चेतना का माध्यम है जो प्रधानमंत्री ने जन-जन तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आज के मन की बात कार्यक्रम में खेल, संस्कृति व सामाजिक उत्कर्ष के संदर्भ में व्यक्त किए गए विचार मूल्यवान हैं और देश की नई दिशा प्रदान करने वाला रहा। इस मौके पर ब्रम्हदत्त दूबे, श्याम दूबे, रजनीश रघुवंशी, मुस्ताक खान, शिब्बू चौबे, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Download App