सोनभद्र

अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम निकला जुलूस व ताजिया।

जुलूस ताजिया के दौरान गंगा जमुना की दिखी तहजीब।

चोपन/सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व का त्योहार बुधवार को बड़े एहतेराम के साथ झंडा जुलूस व ताजिया निकालकर मनाया गया नगर के बकरिदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा से छोटी बड़ी बड़ी ताजिया आलम के साथ गौरव नगर से निर्धारित मार्ग से वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग होते बैरियर स्थित जामा मस्जिद के पूर्व सदर मर्हुम लल्लन कुरैशी के घर रुका वहां से बस स्टैंड होते हुए प्रीतनगर एसआर पेट्रोल पंप से वापस

बकरीदिया इस्लामिया स्कूल इमामबाड़ा पर सभी ताजिया को रखकर अखाड़ा कमेंटी द्वारा करतब दिखाया गया जहां चेयरमैन उस्मान अली द्वारा उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात देर शाम सभी ताजिया को इमामबाड़ा से उठाकर ईदगाह पर दफ्न किया गया। वही लोगों द्वारा जगह-जगह हैरतअंगेज करतब भी दिखाए गए और छोटे छोटे बच्चों व बड़े बुजुर्ग सभी हसन हुसैन के नारे लगाकर कर्बला की दास्तान को याद कर फूट फूट कर रो रहे थे। समाजसेवियों द्वारा नगर में जुलूस के लिए जगह-जगह पानी, शर्बत व खिचडे़ की व्यवस्था की गई थी। उप जिलाधिकारी विवेक सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, अपराध निरीक्षक इरफान अली भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आये। इस मौके पर चेयरमैन उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नायब सदर नाजिम खान, सेक्रेटरी महफूज आरिफ,हाजी गयासुद्दीन, साकिब खान,शाहिद हुसैन, नागेंद्र यादव, रियाज अहमद, सभासद सलीम कुरैशी, रिजवान अहमद, इंदू भाई ,बरकत अली, उमरान अहमद, नजमुद्दीन ईदरिशी, सलीम खान,सोयेब अहमद, चिराग अली सहित सैकड़ों की संख्या में लोग व पर्दा नशीन मां बहने मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App