सोनभद्र

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन घायल, हालत गम्भीर ट्रामा सेंटर रेफर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकोट बीजपुर खूनी सड़क मार्ग पर नेमना जंगल मे बाइक सवार तीन लोगों को सोमवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे तीनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को लाद फांद कर एनटीपीसी रिहन्द के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने तीनो को ट्रामा सेंटर बैढन के लिए रेफर कर दिया।इस दौरान वाहन चालक मौका देख फरार होने में कामयाब हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रताप पुत्र गोबिंद उम्र 50,संजय पुत्र राजेन्द्र उम्र 18,अनिल पुत्र भगवानदास उम्र 24 समस्त निवासीगण ग्राम सेमरिया थाना शिवपहरी जिला सिंगरौली एमपी बाइक पर बैठ कर नेमना रिश्तेदारी में जा रहे थे इसी बीच नेमना जंगल मे पहुचते ही अंधामोड़ पर अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गयी।हादसे में तीनों को गम्भीर चोट आयी है मौके पर चीखपुकार मच गयी राहगीरों की सूचना पर पहुँची बीजपुर पुलिस ने सभी को उठा कर धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ हालत गम्भीर देख सभी को ट्रामा सेंटर बैढन के लिए रेफर कर दिया गया।पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की तो पता चला चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।बताते चले कि बीजपुर से बकरिहवा तक इस खूनी सड़क पर 25 किलोमीटर सड़क गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है गढ्ढा बचाने के चक्कर मे आयेदिन दुपहिया वाहन सवार मौत के मुँह में समा रहे हैं या फिर दुर्घटना में अपंग हो रहे हैं।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा सभी को अस्पताल भेजा गया है वाहन चालक वाहन सहित फरार है सीसीटीबी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App