सोनभद्र

आदिवासी सच्चे प्रकृति पूजक, वनों,वृक्षों के संरक्षण से ही जीवन संभव

विधायक ने पौधरोपण कर वन संरक्षण का दिया संदेश

वन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित मून स्टार इंग्लिश स्कूल, म्योरपुर के विद्यार्थी।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर रेंज क्षेत्र के गड़िया ग्राम पंचायत से लगे वन कंपार्टमेंट नंबर एक में वन विभाग द्वारा एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने आम का पौध रोपण कर अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी वृक्षों,पहाड़ों,नदियों का आदि काल से पूजन करते चले आ रहे हैं,गोंड जाति के लोग साजा आसन के वृक्ष के नीचे बड़ा देव की पूजा करते है,आदिवासी तब से वनों,वृक्षों का सरक्षण करते आ रहे जब वन विभाग अस्तित्व में भी नही था, आज

कुछ लोग निजी स्वार्थ व लालच में आ कर गैर जनपदों से नौकरी करने,व्यापार करने,ठेकेदारी करने आए लोगो के चक्कर में पड़ शीशम,सागौन, सा खू जैसे बहुमूल्य वृक्षों को काट वनों को खाली करने पर जुटे है,हम ग्रामीण वन विभाग को अपना शत्रु मान बैठे है वही वन विभाग ग्रामीणों का अपना शत्रु मानता है जरूरत है आपस में मित्र बनने की तभी वन सुरक्षित होंगे,वृक्षसे ही हमे आक्सीजन मिलता है इनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती,विधान सभा दुद्धी के अध्यक्ष व दुद्धी पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने वन विभाग

का व विधायक विजय सिंह गोंड का वन महोत्सव में आभार जताते हुए बताया की प्रदूषण के कारण लाह की फसल समाप्त हो गई, फलदार वृक्षों की उत्पादकता,फसलों की उत्पादकता कम हो गई अधिक से अधिक पौधरोपण व सन रक्षण कर प्रदूषण से मुक्ति पाई जा सकती है,क्षेत्रीय वन अधिकारी जबर सिंह यादव,ने वनों व बृक्षो के महत्व पर प्रकाश डाला,इस दौरान मून स्टार पब्लिक स्कूल के बच्चो को फलदार पौधे आम,आंवला,अमरूद,महुआ,शरीफा के पौधे वितरित किए गए,कार्यक्रम में आशुतोष चतुर्वेदी,अनवर अली,प्रेमचंद यादव,बुद्धि नारायण यादव,महेंद्र यादव,वन दरोगा विजेंद्र सिंह,विद्या पांडे,शकील अहमद,ओमप्रकाश जायसवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना
Download App