सोनभद्र

एआरटीओ ऑफिस के दो लिपिक समेत तीन का तबादला पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत पर दी गई विदाई

फोटो – विदाई समारोह में माल्यार्पण करते एआरटीओ धनवीर यादव

सोनभद्र।(विकास द्विवेदी) जिले के एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को परिवहन विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ सहायक सहित अन्य कर्मचारी को विदाई दी गई।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों का भी ट्रांसफर किया गया था। इस क्रम में वरिष्ठ सहायक राम कुंवर खरवार, गुड़वंती देवी व प्रवर्तन सिपाही अमरेश का गैर जनपद तबादला होने पर विदाई किया गया। वही प्रवर्तन सिपाही कैलाश सोनकर के सेवानिवृत होने पर माला, बुके, साल, स्मृति चिन्ह आदि देकर विदाई किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) धनवीर यादव ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले को हमेशा प्रशंसा मिलती है। समारोह में एआरटीओ राजेश्वर यादव ने लिपिक व सिपाही के कार्यों की सराहना किया। संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने कहा कि सभी लोगों को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विभाग को अपनी कार्यशैली से आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। नौकरी में तबादला होना एक प्रशासनिक व्यवस्था है। इस मौके पर लिपिक कृपांकर दूबे, डीवीए अनुप सिंह, सारथी हरिओम सिंह, अशोक पाण्डेय, राजू सिंह, सोनू सिंह आदि रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना
Download App