सोनभद्र

बरसात से नेमना नाउपाथर पाँच किलोमीटर सम्पर्क सड़क की पटरी ध्वस्त सड़क दुर्घटना बढ़ी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नेमना सरकारी स्कूल के पास से नाउपाथर टोला तक पाँच किलोमीटर बनी सम्पर्क सड़क की पटरी रखरखाव और मरम्मत के अभाव में बारिश के कारण ध्वस्त हो गयी है।बरसात के पानी का समुचित निकाशी ब्यवस्था न होने के कारण पानी सड़क को बर्वाद कर रहा है और पटरी को काट कर नाली बना दिया है जिसके कारण आयेदिन इस सड़क पर दुर्घटना बढ़ गयी है। गाँव के सिपाही लाल,देवकुमार,सुभाष,पन्नेलाल,झुरई राम,अंजनी राम,लल्लू राम,मनीज कुमार,विमलेश कुमार,रामप्रताप सहित अनेक लोगों का आरोप है कि पाँच साल पहले बनी इस सड़क की पटरी के मरम्मत का कार्य लोकनिर्माण बिभाग कभी नही कराया जिसके कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में बारिश के पानी से रैन कट होकर पटरी क्षति ग्रस्त होती जा रही है।ग्रामीण बताते है कि सड़क पर पानी के तेज बहाव से गिट्टी मिट्टी जमा होने के कारण सड़क बर्बाद हो रही है तो आयेदिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।लोगों ने तत्काल बिभाग से संज्ञान लेकर पटरी दुरुस्त कराने की माँग की है।इस बाबत जेई विनोद भारती ने कहा ठीक कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन
Download App