सोनभद्र

फलदार छायादार पौधों का रोपड़ कर वन महोत्सव का हुआ आगाज

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन रेंज जरहां के अंतर्गत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कंपोजिट विद्यालय नेमना में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जरहां राम विचार गोंड़,राजेश सिंह रेंजर,रामसुख सिंह डिप्टी रेंजर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेमना गनपत गुर्जर,ग्राम प्रधान राजमिलान बद्रीनाथ की उपस्थिति में 10 फलदार व छायादार पेड़ लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्ष लगाए जाएंगे जिसके तहत जरहा रेंज में आज 10 पौधे लगाकर वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।

इस दौरान विद्यालय के बच्चों को भी 25 पेड़ का वितरण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें,बच्चे व वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App