सोनभद्र

बावली में पल रहे मगरमच्छ ने जर्सी गाय के बछड़े को बनाया निवाला मचा हड़कम्प

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र के शांतिनगर बस्ती में जर्जर सरकारी बावली मौत का कुआ बनती जा रही है।बावली में पल रहे मगरमच्छ ने अब तक लगभग आधा दर्जन पालतू पशुओं को अपना निवाला बना लिया है। फिर भी सम्बन्धित विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।बीते मंगलवार को बावली के मगरमच्छ ने पानी पीने गए एक जर्सी गाय के बछड़े को अपना निशाना बना लिया।पीड़ित पशु पालक काशीनाथ गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को उसका बछड़ा बावली के किनारे चारा चर रहा था भीषण गर्मी में प्यास लगने पर बछड़ा अपनी प्यास बुझाने बावली में उतरा इसी दौरान घात लगाए मगरमच्छ ने हमला कर उसे गहरे पानी मे खीच लिया।पीड़ित पशु पालक को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई जब बछड़ा पानी मे उतराया हुआ मिला पीड़ित ने बताया कि अब तक लगभग आधा दर्जन पालतू पशु उक्त मगरमच्छ का निवाला बन चुके हैं यह गनीमत ही है कि अब तक कोई इंसान उसकी चपेट में नही आया है वरना बड़ा हादसा हो सकता है क्यों कि बावली के बगल में ही एक प्राथमिक विद्यालय भी है जहां छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं और बच्चे पानी पीने के लिए बावली के पास लगे हैण्डपम्प पर आते रहते हैं। पशु पालक पीड़ित काशी नाथ गुप्ता ने बताया कि उक्त बावली से मगरमच्छ को हटाने के लिए उन्होंने एसडीएम दुद्धि वन क्षेत्राधिकारी जरहां स्थानीय लेखपाल स्थानीय पशु चिकित्साधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने समस्या को गंभीरता से नही लिया किसी ने संसाधनों का अभाव जताया तो किसी ने दूसरे विभाग का मामला बताते हुए फोन काट दिया। उधर रेंजर जरहा राजेश सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि बावली से पानी निकलवाईये तो हम एक्सपर्ट टीम बुला कर मगरमच्छों को हटा सकते हैं। बहरहाल अंततः ग्रामीणों ने रेंजर से सम्पर्क कर स्वयं अपने हाथ मे कमान लेते हुए बावली से पानी हटाने की व्यवस्था में लग गए हैं देखना है कि उस बावली में कुल कितने मगरमच्छ पल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App