सोनभद्र

बकरीद को लेकर म्योरपुर थाना परिसर मे पीस कमेटी का मीटिंग हुआ

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ बैठक में थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के ग्राम प्रधान व हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे मस्जिद के सदर अयूब अली ने बताया कि बकरीद का नमाज ईदगाह में पढ़ाया जाएगा जहां सभी भाई बन्धु एक साथ अकीदत के साथ नमाज को अदा करेंगे इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा और गांव जैसे किरवानी,किरबिल,काचन में नमाज अदा करने के बारे में पूछा गया एवं बकरे की बलि की जानकारी ली गयी सभी के बातों को सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार सादगी के साथ मनाए त्योहार के दिन अराजकता फैलाने वालो की जगह जेल में होगी उन्होंने हिन्दू समुदाय के लोगो से बात किया हिन्दू भाइयो ने कहा इस गांव में हम हिन्दू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब पर एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते है कोई दिक्कत नही हुई है न आगे होगी इस दौरान समाज सेवी राम देव तिवारी,साबिर हुसैन,नजीर हुसैन,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल सुरेंद्र चन्द्रवंशी,राम नरेश जायसवाल,राम नरायन,,जगनारायण कनौजिया,राज नरायन,लक्षमण,सन्त कुमार,प्रमोद अग्रहरि,छोटन मिस्त्री,वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे,जगतनरायण विश्वकर्मा,रविशंकर प्रसाद, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद
Download App