सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुपा चुआ के क्षेत्र पंचायत सदस्य 35 वर्षीय रूप लाल पुत्र राम रूप का शव घर से दो किमी दूर भोला बथान के जंगल में रविवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला है।थाने के एस आई शाहिद यादव और ग्राम प्रधान राम नारायण ने बताया कि रूप लाल पत्नी से मनमुटाव के बाद तीन दिन पहले शाम को घर से गायब थे।घर वाले तब से उन्हें ढूढने की कोशिश में लगे थे।उन्हे शक था की घर से नाराज होकर वह कही रिस्तेदारी में चले गए होंगे। रविवार की सुबह चरवाहों ने पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता शव देखा तो प्रधान को सूचना दी ।प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बीडीवी सदस्य जिस दिन गायब हुए थे उसी दिन फांसी लगा लिए थे।उनका शाह सड़ने लगा था और दुर्गंध आ रही थी। मृतक के पिता रूप शाह के तहरीर पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।बताया कि उसने फांसी क्यू लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।मृतक के तीन छोटे बच्चे है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App