सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग का हुआ सुभारम्भ

— ऊर्जान्चल के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए रात्रिकालीन चौका क्रिकेट का हुआ शुभारंभ हुआ

अनपरा(सोनभद्र) पहली बार अनपरा तापीय परियोजना के ऑपरेटिंग क्लब में आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार से प्रारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन अनपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैशवार ने फीता काटकर प्रारम्भ किया एवं खिलाड़ियों का मैच देखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया । पहला मुकाबला अनपरा लायंस बनाम ऊर्जान्चल टाइगर्स के मध्य खेला गया जिसमें ऊर्जान्चल ने 10 ओवरों में 3 विकेट पर 71 रन बनाए जिसमें आशुतोष राय ने 25, राहुल ने 38 रन बनाए, जवाब में अनपरा लायंस ने 8.3 ओवरों में 5 विकेट पर 73 रन बनाकर पहली जीत दर्ज की, मैन ऑफ द मैच रामभुवन वर्मा को मनोज सिंह, विनय सिंह, अशोक राय, अमित सिंह, डॉ.विशाल, श्री द्वारा दिया गया । दूसरा मैच में औड़ी इंडियंस ने ककरी महाराजा को 7 रनों से हराया जिसके मैन ऑफ द मैच दिलीप सिंह रहे एवं तीसरे मैच में डिबुलगंज सुपरस्टार्स ने रेनुसागर हिंदुस्तानी को 28 रनों से हरा दिया जिसके मैन ऑफ द मैच ओमी रहे ।

मैच में अम्पायर की भूमिका आयुष, प्रियेश, स्कोरर जितेंद्र, सोनू, कमेंट्री हेमंत उपाध्याय ने किया । अनपरा प्रीमियर लीग में अनपरा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले 60 खिलाड़ियों का चयन करके कुल 6 टीमों में बांटा गया । सभी 6 टीमें आपस में 5 मैच खेलेंगीं, प्रतिदिन 3 मैच खेले जाएंगे एवं 16 जून को फाइनल को खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App