सोनभद्र

सीएचसी के रैन बसेरा में मिले शव की हुई शिनाख्त

मृतक बिहारी प्रसाद सोनी गढ़वा झारखंड के है निवासी

दुद्धी, सोनभद्र। रोजी-रोटी की तलाश में दुद्धी आये अधेड़ की गत शनिवार की रात दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रैन बसेरा में मौत हो गयी थी।
सोशल मीडिया एवं ह्वाट्सएप पर वायरल सूचना के आधार पर सोमवार को दोपहर कोतवाली पहुंचे मृतक के भांजे पवन सोनी ने उसकी पहचान अपने मामा बिहारी प्रसाद सोनी 50 वर्ष पुत्र स्व.दशरथ प्रसाद निवासी पिंडरा थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में की। भांजे ने बताया कि वे कमाने खाने के चक्कर मे दुद्धी आये थे। शुक्रवार को उन्हें तपती धूप में लू लग गयी थी। रात में किसी तरह अस्पताल पहुंचकर,रैन बसेरा में सोये और मौत हो गयी।
ज्ञातव्य हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रैन बसेरा में शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोग सकते में थे। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा कोतवाली दुद्धी पुलिस को भेजे गए मेमो में उल्लेख किया गया है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति की लाश दुद्धी सरकारी अस्पताल स्थित रैन बसेरा में लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों से शिनाख्त कराने पर उसकी पहचान नहीं हो पाई। तभी से कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शव का शिनाख्त होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और अन्त्य परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सिपुर्द कर दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों को चेयरमैन कमलेश मोहन ने उनकी मदद कर,शव को घर तक भिजवाने में मदद की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार - एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ओबरा थाना में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां...
Download App