सोनभद्र

सेवानिवृत्त डॉ धीरेन्द्र लाल को भावभीनी विदाई

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के विद्वान शिक्षक डॉ धीरेन्द्र लाल के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। छात्रों शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रिय डॉ धीरेन्द्र लाल रसायन विज्ञान में डाक्ट्रिएट की डिग्री हासिल करने के बावजूद स्वभाव से अत्यंत मृदुल एवं अहंकार हीन व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। इस विदाई समारोह में डॉ धीरेन्द्र लाल अपनी अर्धांगिनी मीनु लाल पुत्री प्रज्ञा लाल एवं पुत्र प्रियम लाल के साथ उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उसके बाद उन्हें साल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों की ओर से भी उन्हें उपहार प्रदान किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि आपने पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ हर कार्य को निभाया। आपकी सौम्यता एवं कर्तव्य परायणता सभी के लिए अनुकरणीय है।
प्राचार्य ने डॉ लाल को जीवन की नई पारी की नये सिरे से शुरूआत करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस कड़ी में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इस भावुक क्षण में उनके नव जीवन के लिए मंगलमय कामनाएं की। इस अवसर पर डॉ डी लाल ने कहा कि मैं जहां भी रहूं विद्यालय में बिताए दिन को भूलाना असंभव है। विद्यालय हमेशा नित नई उंचाई हासिल करता रहे। विद्यालय के बच्चे आगे बढ़ते रहें आदरणीय प्राचार्य एवं शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने जो हमें प्रेम दिया है वह अभूतपूर्व है। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार - एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ओबरा थाना में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां...
Download App