सोनभद्र

कोडार जंगल मे मिला अज्ञात बृद्ध का शव जांच में जुटी पुलिस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती गाँव टोला कोडार के जंगल मे सोमवार दोपहर अज्ञात मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी।पुलिस कंकाल को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मानव कंकाल की सूचना उनके चौकीदार ने आकर दी है। कहा कि पास पड़ोस के ग्रामीण जंगल गए होंगे तो एक खाई की तरफ से दुर्गंध आ रही थी लोग देखकर चौकीदार को बताए उसके बाद चौकीदार ने तस्दीक के बाद थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि सम्भवतः मानब कंकाल बुजुर्ग ब्यक्ति का होगा उनके शरीर पर खाकी कलर का कपड़ा था जो जंगली जानवरों ने नोच खाया है। कहा कि सम्भवतः बुजुर्ग जंगल मे किसी काम से गया होगा और लू लगने से वह खायीं में गिर गया और उसकी मौत हो गयी है इसके बाद जंगली जानवरों ने मृत पड़े ब्यक्ति के शरीर का मांस खा गए हैं लाश लगभग दस दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने पड़ोसी प्रान्त छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश और बभनी पुलिस से सम्पर्क कर पहचान की कोशिश में जुटी है लेकिन सफलता नही मिल पायी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मानव कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए सोनभद्र भेजा जा रहा है जिसका पीएम डॉक्टरों का एक पैनल करेगा और रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार - एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ओबरा थाना में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां...
Download App