सोनभद्र

गड़िया में ईवीएम खराब होने से दो घंटे बाद शुरू हुआ मतदान,

क्षेत्र में अन्य बूथों पर भी ईवीएम हुए खराब

म्योरपुर/ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़िया बूथ संख्या 55 में शनिवार को ईवीएम खराब होने से दो घंटे बाद मतदान शुरू हो सका ।इस दौरान सुबह साढ़े पांच बजे से लाइन में खड़ी लगभग दो सौ मतदाता नाराज होकर वापस लौट गए।नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ने बताया कि तीन ईवीएम बदल कर मतदान शुरू करा दिया गया है।ईवीएम खराब होने की शिकायत अधिवक्ता सत्यनारायण यादव प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद ने उच्च अधिकारियों से की तो हड़कंप मच गया जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित ईवीएम एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और लोगो का गुस्सा शांत कराया । पड़री बूथ संख्या 54,सांगोबाँध बूथ संख्या 206, लीलासी बूथ संख्या 139हरहोरो बूथ संख्या 52 सहित जुर्रा और दुद्धी के महुअरिया में भी ईवीएम चालू ना होने से साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ।नायब तहसीलदार ने बताया कि गड़िया को छोड़ कर अन्य जगहों पर कही 15 मिनट कही 30 मिनट बाद मतदान शुरू करा दिया गया था।बताया कि ईवीएम के चार एक्सपर्ट म्योरपुर बभनी के लिए तैनात थे।और कहा भी कोई शिकायत आई थी एक्सपर्ट टीम तत्काल वहा पहुंच रही थी। एडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर ने बताया की सभी बूथों पर पानी के टैंकर भेजे गए थे।और पंडाल की व्यवस्था की गई थी।मतदान शांतिपूर्ण हुआ ।

रास पहरी में तीन महिलाएं मतदान केंद्र पर हुई बेहोश

म्योरपुर/स्थानीय ब्लॉक के रास पहरी प्राथमिक स्कूल में मतदान के दौरान लाइन में खड़ी 40 वर्षीय शांति देवी,26 वर्षीय गुड़िया और एक अन्य महिला तेज गर्मी और घुप के कारण बेहोश हो गई जिसने शांति को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराना पड़ा जबकि दो अन्य थोड़ी देर में होश में आ गई और बाद में मतदान किया।

तेज धूप और लू के बहजुद लोकतंत्र के दीवाने रहे हावी
म्योरपुर/शुक्रवार को दुद्धी विधान सभा के उप चुनाव और लोक सभा के चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर साढ़े पांच बजे से मतदाता लाइन में खड़े होने लगे थे। यह सिलसिला दोपहर में भी चालू रहा।तेज धूप और लू के बहजुद लोग मतदान के लिए भूखे प्यासे खड़े रहे। वही अंजली, मान कुवर, कमलेश सहित दर्जनों मतदाताओं का नाम सूची में ना होवे से वे निराश होकर घर लौटे और बीएलओ को जिमेदार बताया।पिंडारी,गड़िया, इंजानीl,लिलाडेवा, नाधिरा,लौबंध, कुदरी आदि गावो में दर्जनों मतदाता नाम ना होवे से निराश वापस लौटे।

ग्रामीण अंचलों में मिला जुला रहा मतदान प्रतिशत

म्योरपुर/स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कस्बे और ग्रामीण अंचलों में मतदान प्रतिशत मिला जुला रहा।धूप और लू के बहजुद लोगो ने जम कर मतदान किया और लोक तंत्र की मजबूती का संकल्प लिया।स्थानीय कस्बा स्थित म्योरपुर में 57.6 फीसदी बभनडीहा में 63,कुंडा डीह में 54,नौडीहा में60, रास पहरी 61.26सांगोबाँध में 70 फीसदी मतदान की खबर है।दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 4 बजे तक ही मतदान होने से मतदान प्रतिशत में असर पड़ा है।मतदान के बाद सभी प्रमुख पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आए तो कुछ जाति वार मत को लेकर चर्चा में मशगूल दिखे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार - एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ओबरा थाना में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां...
Download App