सोनभद्र

क्षतिग्रस्त सड़क पर डीजे लदी पिकअप पलटी, तीन घायल

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-आश्रम मार्ग पर डुमरडीहा गांव में डीजे लदी एक पिकअप वृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण पलट गई। पिकअप ड्राइवर छत्तीसगढ़ से बुधवार की रात दूल्हे का बारात लगाकर सुबह गिधिया कचनरवा कोन के लिए वापस आ रहा था। डुमरडीहा निवासी सीताराम के घर के ठीक सामने सड़क में हुए दो बड़े-बड़े गड्डो में पिकअप अनियंत्रित हो ड्राइवर साइड पलट गई l पिकअप पलटने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। आनन फानन डायल 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस दौरान पिकअप सवार घायलों ने बताया कि हम सब बरात लगाकर डीजे वाली गाड़ी से छह लोग सवार होकर सुबह कचनरवा थाना कोन के लिए वापस आ रहे थे। सड़क के गड्डे में पिकअप का दाहिना टायर जाते ही अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई। चालक अंगद कुमार गोंड उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र फूलचंद ग्राम डोढहरी के दाहिने हाथ एवं पैर में चोटे आई। रवि शंकर उम्र 19 वर्ष पुत्र शंकर लाल गोंड के सर पर एवं सीने मे गंभीर चोटे लगी है। शेष 4 लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद गड्डा युक्त सड़क के पास खड़े होकर के विरोध प्रदर्शन कियाl
ग्रामीण अजय कुशवाहा ने बताया कि यह कोई घटना आज की नहीं है। तकरीबन 6 महीने से सड़क के बीचो-बीच जो दो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं l जिससे आए दिन बाइक सवार, टेंपो सवार सहित चार पहिया वाहन के लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं l डीजे साउंड बक्सा, जनरेटर, ध्वनि यन्त्र मशीन लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर छह लोग सवार थे, गनीमत रही की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई l घटना का मुख्य कारण सड़क में बने दोनों गड्डो को ग्रामीणों ने बताया और विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द सड़क में हुए गड्ढे को संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत करवाने की मांग की l इस मौके पर अजय कुशवाहा, संजय, रामप्रवेश नीतीश कुमार सीताराम विश्वकर्मा, महेंद्र, रमेश, सुरेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App