सोनभद्र

प्रदूषित जल और स्वास्थ्य की समस्या हो रही है विकट, उपज पर भी असर

आई आई टी कानपुर की शोध छात्रा से महिला प्रधानों ने बयां की समस्या

कोयला से बिजली उत्पादन बंद हुआ तो बढ़ेगी बेरोजगारी, विकल्प की तलाश

म्योरपुर, सोनभद्र (विकास अग्रहरि)। जिले के दक्षिणांचल के प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्या विकराल रूप लेता जा रहा है हवा ,पानी के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य और कृषि पर भी इसका व्यापक असर पड़ रहा है।इसके लिए सरकार को ठोस पहल की जरूरत की मांग महिला प्रधानों ने की है। आई आई टी कानपुर की शोध छात्रा नंदना भट्टाचार्य ने चार दिनों तक म्योरपुर दूधी ब्लॉक के महिला प्रधानों से मुलाकात कर उनसे विकास कार्यों के साथ कोयले से बिजली उत्पादन को घटाने या बंद करने के बाद उससे निर्भर लोगो पर असर का अध्ययन करने आई शोध छात्रा के सामने महिला प्रधानों ने बताया कि कोयला आधारित बिजली उत्पादन बंद हुआ तो बेतहासा बेरोजगारी और गरीबी बढ़ेगा ।लेकिन लोग प्रदूषण मुक्त सांस भी ले सकेंगे।महिला ग्राम प्रधान शीतल प्रजापति,मंजू, कलावती, आदि ने कहा की क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या प्रदूषित पानी और स्वास्थ्य का है साथ ही मिट्टी हवा सब दूषित हो गया ,फ्लोरोसिस के हजारों लोग दिव्यांग हो रहे है।फेफड़े ,कैंसर,हाथो में कम्पन, गर्भात, बी पी और शुगर जैसे बीमारियो से लोग ग्रसित है। फल और अनाज उत्पादन में प्रदूषण के कारण गिरावट आ रही है। कैश क्राप कहे जाने वाले लाह विलुप्त हो गया।महिला प्रधानों ने बताया की उद्योग में स्थानीय युवाओं को रोजगार ना मिलने से पलायन बढ़ा है और लोगो में निराशा का भाव है।ग्राम प्रधानों ने कहा की इसके लिए सरकार को पहल करनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी शुद्ध हवा पानी ले सके और बीमारियो से बच सके।शोध छात्रा ने बताया कि आई आई टी कानपुर पूरे देश में जे टी आर सी प्रोजेक्ट के तहद कोयला उत्पादन और बिजली घर वाले क्षेत्र में अध्ययन कर रहा है कि अगर कोयला आधारित बिजली उत्पादन आने वाले समय में बंद हुआ तो उसका स्थानीय लोगो पर क्या असर पड़ेगा।

फोटो

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App