सोनभद्र

विकास नगर के लोगों को नहीं मिल रही नागरिक सुविधाएं जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदासीन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड न 5 का नाम विकास नगर है लेकिन इस वार्ड के लोग विकास से कोसों दूर हैं। इस वार्ड के मुख्य सड़क का हाल देख कर लोग भौचक हैं और उस मार्ग से आने-जाने में कतराते हैं। इस वार्ड में नाली की समुचित व्यवस्था न होने से घरों न का गंदा पानी सड़क पर बहता है। बारिश के दिनों में इस मार्ग की न स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों को बरसात में इस मार्ग से आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि जिला मुख्यालय से सटा नगर पालिका सोनभद्र क्षेत्र के राजा लाखन बाबा मंदिर से पुसौली संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डा हो गए हैं। बारिश के दिनों में फिसलन से स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस मार्ग से रौप, सहिजन, बिचपई और चुर्क ग्रामीण अंचल को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। रहवासियों ने कई बार सड़क निर्माण के लिए लिखित व मौखिक शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विधायक भूपेश चौबे, सांसद पकौड़ी लाल कोल, एमएलसी विनीत सिंह व जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से किया, लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लिहाजा यहां की जनता परेशान होकर इसी मार्ग से चलने को बेबस हो चुकी है।

जनप्रतिनिधियों के उदासीनता से आज तक यह सड़क नहीं बन सकी। चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों के लोग वादे करके तो चले गए लेकिन सड़क आज तक नहीं बन सकी। शिकायत पर कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह भी उक्त मार्ग का हाल देख चुके हैं लेकिन किन परिस्थितियों इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है इसे लोग नहीं समझ पा रहे हैं। अब यहाँ के लोग इस लोकसभा चुनाव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हो गई है।

सड़क निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश
सोनभद्र। विकास नगर के रामानंद सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र पटेल, राजीव कुशवाहा, सालिक राम द्विवेदी, कमल राज सिंह, अरुण प्रताप सिंह, विक्रम सुबोध, शिव सिंह, पीतांबर प्रताप, रूद्र प्रताप, सुरेन्द्र जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, अतिश कुमार ने कहा कि हम लोग कई बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर सड़क निर्माण करवाने के लिए गुहार लगाई लेकिन वह पीएम मोदी व सीएम योगी का सिर्फ गुणगान करते रहते हैं उनका यहां के विकास से लगता है कोई सरोकार नहीं रह गया है। अब इस बार के लोक सभा चुनाव में जनता इसका जबाव देगी।

सदर विधायक के पत्राचार का नहीं पड़ा असर, डीएम से भी लगा चुके है गुहार

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज व घोरावल विधानसभा से जुड़े उक्त मार्ग की सड़क अब नगर पालिका के विस्तारीकरण एरिया में आ चुकी है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने उक्त सड़क के निर्माण को लेकर कई बार जिलाधिकारी स्तर पर पत्राचार कर चुके हैं लेकिन उनके पत्रों का संबंधित अधिकारियों पर असर नहीं पड़ा। इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है लगता है सत्ता पक्ष के नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर ब्यूरोक्रेसी हावी हो गई है। ऐसा यदि नहीं तो कबके इस सड़क का निर्माण हो जाना चाहिए था। स्थानीय लोग पूर्व में डीएम से भी मिलकर सड़क बनवाने की मांग किये लेकिन स्थानीय जनता की समस्या किसी ने नहीं सुना।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App