सोनभद्र

शराब के लिए पैसा न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

मामला क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गाँव मे एक युवक ने बुधवार की सुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता राजमनी घसिया ने बताया कि 21 वर्षीय विद्या घसिया शराब का आदी था। घर से किसी न किसी बहाने पैसा लेकर वह अक्सर शराब पी जाता था। मंगलवार की रात से ही वह शराब पीने के लिए अपनी माँ से पैसा मांग रहा था। रात में पैसा न मिलने पर बुधवार की सुबह भी वह पैसे के लिए जिद करने लगा। माँ द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर विद्या घसिया ने सुबह करीब 8 बजे घर में ही फांसी पर लटककर अपनी जान दे दिया। ग्राम प्रधान विदवंत घसिया की सूचना पर कोतवाली में तैनात दरोगा तेज बहादुर अपने अधीनस्थ सहयोगी विजय प्रकाश व अमरनाथ यादव के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा आदि प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव विच्छेदन के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App