सोनभद्र

वनकर्मियो ने मैजिक सहित खैर के 18 बोटे सहित ,वाहन सीज किया सीज

एक के विरुद्ध वन विभाग ने मामला किया दर्ज,

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर रेंज के महुअरिया दुद्धी मार्ग पर वन विभाग की टीम ने रात्रि गस्त के दौरान मैजिक वाहन से दुद्धी ले जा रहे खैर का 18 बोटा पकड़ कर वाहन सहित सीज कर दिया साथ ही दुद्धी निवासी सुभम सोनी पुत्र भगवान सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।रेंजर जबर सिंह ने बताया की उन्हे मुखबिर के जरिए सूचना मिली की एक तस्कर कही के कत्था का बोटा लेकर दुद्धी जाने वाला है।रेंजर ने तत्काल अपने अधिकारियों,सहयोगियों के साथ महुअरिया दुद्धी मार्ग की घेरा बंदी की और वाहन पर निगाह रखी। सोमवार की रात लगभग एक बजे एक मैजिक आता दिखा तो टीम ने मैजिक आता देख रोका तो कुछ दूर पहले ही चालक वाहन खड़ा कर भाग निकला,मौके पर टीम पहुंची तो मैजिक में बोटा लदा मिला।वाहन को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर उपरोक्त के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।रेंजर ने बताया की पेड़ किस जंगल में काटा गया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।टीम में वन दरोगा विजेंद्र सिंह, अनिल शकील सर्वेश सिंह विद्या पांडेय,गोविंद शाह, विशाल पाठक आदि शामिल रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App