सोनभद्र

दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय सभागार में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन से हुआ। पंडित शिवपूजन मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने विधि विधान से पूजा पाठ कराया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा पाठ के बाद मुख्य अतिथि आनंद जी सेवा समपर्ण संस्था सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजक मंडल ने भगवान परशुराम जयंती पर आए सभी अतिथियों को फूल मालाओं तथा अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।
परशुराम जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद जी एवं मुनीश जी ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता हैं। ब्राह्मण समाज को एक जुट होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। राम से परसुराम तक कि कहानी आज भी प्रासंगिक है। ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है आज हम सभी को हम सबके आराध्य देव भगवान परशुराम जी के प्रतीक चिन्ह पर चलकर एक सशक्त एवं भयमुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामलोचन तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्ति व्यापार कर कमिश्नर अशोक चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के अंदर जो कुरीतियां व्याप्त हो रही है। ब्राह्मण समाज उन कृतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी क्योंकि ब्राह्मण समाज ही समाज को दिशा देता है। ब्राह्मण समाज के ऊपर समाज को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी है इसलिए आज भगवान परशुराम के जयंती के दिन हम सारे ब्राह्मण बंधु अपने अंदर और अपने समाज के अंदर व्याप्त कुर्तियां को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा एडवोकेट व जितेंद्र चौबे ने किया। इस मौके पर इंद्रभूषण महाराज जी, नंदकिशोर तिवारी, सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, सदानंद मिश्रा, मदन मोहन तिवारी, राकेश तिवारी, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी, विवेक शांडिल, विवेक पांडेय, मनीष तिवारी, बुन्देल चौबे, रामानुज दुबे, अरुण पाण्डेय, शशिकांत तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App