सोनभद्र

अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता ने घेरा सब स्टेशन

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के चोपन सब स्टेशन पर आए दिन हो रहे फाल्ट की वजह से बिजली कटौती को लेकर परेशान जनता ने आज तकरीबन 10:30 बजे चोपन सब स्टेशन पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था को बंद कराकर प्रदर्शन चालू कर दिया प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व व्यापार बीजेपी अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि विगत 6 माह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है जिससे आए दिन कई-कई घंटे लाइट नगर को नहीं मिल पा रहा है वहीं कई व्यापारी जो छोटे-मोटे दुकानदार आइसक्रीम विक्रेता है उनकी आइसक्रीम खराब हो जा रही है व तमाम जनता लाइट की कटौती से बेहाल है वही मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सरकार की छवि को खराब करने की साजिश वर्तमान सब स्टेशन के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है जब विद्युत व्यवस्था जर्जर है तो उसका वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं किया गया और सब स्टेशन का सीयूजी नंबर भी हमेशा बंद कर दिया जाता है जिससे जनता को सही जानकारी नहीं मिल पाती प्रदर्शन के लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद जेईई व एस डी ओ मिटर विभाग द्वारा 20 घंटे लाइन सुनिश्चित करने के लिए लिखित आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ तत्त उपरांत नगर की लाईन बहस की गई इस अवसर पर भाजपा के नेता धर्मेंद्र जायसवाल सत्य प्रकाश तिवारी चेयरमैन प्रतिनिधि अनीश अहमद कमल किशोर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि धर्मेश जैन अनिल शर्मा राम नरेश चौधरी सुशील पांडे सुशील निषाद सोनू मोदनवाल राकेश बिंद विकास कमलेश साहनी सहित तमाम जनता व पत्रकारगढ़ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App