सोनभद्र

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

अनपरा/सोनभद्र अनपरा कालोनी परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगड़ में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अनपरा परिक्षेत्र के विप्रो द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार,ब्रह्म शिरोमणि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने बतलाया कि हमारे ब्रह्मकुल के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शिव मन्दिर प्रांगड़ में मनाने के लिए अनपरा परिक्षेत्र के ककरी, रेनुसागर,गरबन्धा, परासी,कहुआनाला अनपरा बाजार, औड़ी,बजरंग नगर,डीबुलगंज व अनपरा कालोनी के विप्रजन परिवार सहित आये और पूजन हवन में प्रतिभाग किया।

यजमान के रूप में तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता इ. उमेश पाण्डेय द्वारा विधिविधान से पूजन अर्चन हवन किया गया।मन्दिर के मुख्य पुजारी तपेश्वर देव पाण्डेय और उनके सहयोगी की भूमिका में दुर्गा मन्दिर डिबुलगंज के पुजारी विष्णु तिवारी,दुरासनी मन्दिर के पुजारी विजय देव पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य प्रेम शंकर तिवारी व मुन्ना पाण्डेय आदि आचार्यो द्वारा मंत्रोचारो के साथ पूजन अर्चन कराया गया।पूजन अर्चन हवन के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव आर एन तिवारी, राष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस,लक्ष्मी कांत मिश्रा,प्रबुद्ध कुमार उर्फ मुन्ना चौबे, प्रमोद शुक्ला(बाबा),अशोक शुक्ल,पंकज पाण्डेय,चंद्रमौलि मिश्रा,सत्यांश शेखर मिश्र,आर के मिश्र सहित तमाम पुरुष-महिला व बच्चों के रूप में भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App