सोनभद्र

एडीजे कोर्ट की स्थापना के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखनऊ-विष्णुकांत तिवारी

सिबाए की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक शनिवार को बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि बार एवं अधिवक्ता हित के सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया जाएगा।इसके साथ ही वादकारी एवं अधिवक्ता हित में जिलाधिकारी से मिलकर इस भीषण गर्मी व तपिश में राजस्व न्यायालयों का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक करने की मांग रखी जायेगी। इस भीषण गर्मी व धूप की वजह से तहसील मुख्यालय के दूरस्थ गांव से आने वाले वादकारियों को लू के थपेड़ों एवं परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बार सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संसदीय चुनाव के बाद एडीजे कोर्ट की स्थापना के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाएगी।
अन्य वक्ताओं ने भी बार की समस्याओं एवं वादकारी हित से सम्बंधित अपने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं अपरिहार्य कारणों से शपथ ग्रहण न कर पाने वाले वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य नागेन्द्र श्रीवास्तव को बार अध्यक्ष श्री तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव राजेन्द्र प्रसाद, नागेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल, राजीव मिश्र, बीरेंद्र चौरसिया, नीरज कुमार, अंशुमान रॉय, अभिनय जायसवाल, राकेश अग्रहरि, आदर्श जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App