सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रक पुलिया के नीचे खाई में पलटी, चालक खलासी रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में बुधवार को नाफा नाला पुल के नीचे गहरी खाई में अनियंत्रित ट्रक पलट गई। जिसमें चालक व खलासी को गंभीर रूप से चोटें आईं। चिकित्सकों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। बीडर ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र रजनीश ने बताया कि बुधवार को तड़के सुबह करीब छः बजे झारखंड के गढ़वा से एक ट्रक हाथीनाला की ओर जा रही थी। नाफ़ानाला पुल पर पहुँचते ही ट्रक अनियंत्रित हुई और पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए 20 फिट खाई में जा गिरी। ट्रक को खाई में गिरते ही ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक व खलासी को बाहर निकाला। दोनों घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने सोहन 40 पुत्र सुकर निवासी मेराल, मनीष 24 पुत्र राजेन्द्र निवासी कुसमहि, गढ़वा को गंभीर रूप से घायल स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक चालक नींद में होने की वजह से हादसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App