सोनभद्र

वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पैर रौंदते हुए हाईवा चालक फरार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में हाइवा वाहन ने एक मोपेड चालक को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से मोपेड चालक का पैर हाइवा वाहन के टायर के नीचे आकर कुचल गया। गनीमत रही कि व्यक्ति ने हेलमेट लगाया हुआ था नहीं तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। वही घटना करने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रेम तिवारी (70) पुत्र दिवाकर तिवारी जैन मंदिर ओबरा निवासी चोपन से ओबरा की तरफ जा रहे थे अग्रवाल मार्केट में डिवाइडर कटिंग के जैसे पास आये वेसे ही तेज़ रफ़्तार हाईवा की जद में आ गए और एक पैर टायर के निचे आने से क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस को काल कर बुलाया गया लेकिन लगभग 45 मिनट तक एम्बुलेंस न पहुंचने से घायल मरीज़ का खून लगातार निकलता रहा। जिस वजह से एम्बुलेंस के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला।

एम्बुलेंस आने पर घायल व्यक्ति को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां डाक्टर फैज के द्वारा प्राथमिक इलाज़ के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ फ़ैज़ ने बताया कि मरीज़ के पैर क्षतिग्रस्त हो गया है और ब्लड भी ज्यादा निकल रहा था। जिसे प्राइमरी ट्रीटमेंट देकर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App