सोनभद्र

पटाखे की चिंगारी से रजाई दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में जामा मस्जिद के पास रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नबीनगर झारखंड निवासी जुम्मन पुत्र अली हुसैन अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए रुई से गद्दे बनाने की एक दुकान चलता था। बीती रात लगभग दस बजे रघुवर लॉज में कोन थाना क्षेत्र के लव्कवाखाडी ग्राम पंचायत से आई बारात में रवाईस छोड़े जाने के क्रम में उक्त दुकान में आग लग गई। आग इस कदर लगी कि देखते ही देखते दुकान में लगभग एक लाख रुपए का रूई व रजाई गद्दा जलकर राख हो गई।

लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के उपरांत बारात में रवाईस छोड़ रहे लोगों को पकड़ा, तत्पश्चात आपसी सुलह समझौता के तहत रजाई गद्दे के दुकानदार जुम्मन पुत्र अली हुसैन को रवाईस छोड़ने वालों के द्वारा ₹60000 दिये जाने के बाद सुलह समझौता करने के पश्चात मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार
Download App