सोनभद्र

पिकप के धक्के से एक की मौत, साथी घायल

घायल सोनू जिला अस्पताल रेफर

घटना मंगलवार रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे की

मामला बभनी के चिकू टोला की

बभनी (मु. कलाम)।थाना क्षेत्र के बभनी के चिकू टोला में मंगलवार रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे बभनी में ही शादी में भोजन बनाकर अपने घर सुनिल कुमार पुत्र जगननी साव व सोनू पुत्र जगू कुशवाहा आ रहे थे कि पिछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने जोरदार धक्का मार कर फरार हो गई।जिससे सुनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तथा साथी सोनू घायल हो गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा बभनी थाना को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को सीएचसी बभनी ले गये, जहाँ डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्वजनों को पुलिस ने दी। बभनी प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि शव को पंचनामा कर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रीम कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App