सोनभद्र

रामनवमी पर जन्मे रामलला तो मंदिरों में उमड़ी भीड़ चहुँओर जयकारे के गुंजा ब्रह्मांड

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला का जन्म उत्सव हर्षउल्लास के साथ मनाया गया।रामलला के जन्मउत्सव पर बुधवार की सुबह मंदिरों में बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। महिलाओं,बच्चों पुरुषों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी श्रद्धालु भक्तों ने माँ दुर्गा आदि शक्ति के चरणों में अंतरमन से शीश नवाएँ और मंगल कामना के साथ तरक्की के लिए दुआएँ माँगी। इस दौरान वेद मंत्रोच्चार दीप धूप पूजा पाठ और घड़ी घण्टा के मधुर आवाज के बीच जयकारे से समूचा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। नौ दिन तक चले पूजा पाठ के साथ अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालु भक्त हवन पूजन के पश्चात कन्या पूजन कर विधिविधान पूर्वक व्रत का समापन किए भक्तों ने कन्या पूजन के पश्चात नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन कर कुआँरी कन्याओं के चरण छुए और प्रसाद वितरण किए। रामनवमी के पावन पर्व पर चारों ओर आरती हवन पूजन के सुगन्ध से वातावरण शुद्ध हो गया। सुबह से ही माता दुधहिया मंदिर,बेड़िया हनुमान मंदिर,जरहा अजीरेश्वर धाम, एनटीपीसी शिव मंदिर,सिरसोती शिवमंदिर, अंजानी दुर्गा मंदिर,सेवकाडॉड दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के बिभिन्न मंदिरों में पूजा आराधना कर श्रद्धा के साथ भक्त शीश नवाएँ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App