सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने किडनैप किये गये पुरुष को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर दुद्धी डुमरडीहा निवासी 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता 9450321031) पिपरी पुलिस ने किडनैप किये गये पुरुष को 24 घण्टे के अंदर बरामद कर दुद्धी डुमरडीहा निवासी 3 आरोपी को किया गिरफ्तार।

अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं घटना में शामिल सभी अपहरणकर्ताओ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे पिपरी एसएचओ राजेश सिंह के नेतृत्व मे वादिनी पत्नी बृजेश पाण्डेय निवासिनी हिण्डालको कालोनी रेणुकूट द्वारा अपने पति के दिनांक 15/04/2024 को अपहरण हो जाने के सम्बन्ध मे दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 69/2024 धारा 465 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त जघन्य घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना पिपरी पुलिस द्वारा कारवाई करते हुये अपहृत की बरामदगी हेतु दो टीम गठित की गयी। गठित प्रथम टीम में विवेचक पिपरी एसएसआई एनामुल हक, रेणुकूट चौकी इंचार्ज कमल नयन दूबे और पिपरी एसएचओ राजेश सिंह द्वारा की गयी कारवाई मे दोनो टीमों द्वारा संयुक्त रूप से सूचना संकलन एवं सर्विलांस सेल के सहयोग से प्राप्त लोकेशन के आधार पर हिण्डालको कालोनी रेणुकूट से तिलक समारोह दुद्धी मे सम्मिलित होने जा रहे व्यक्ति को रास्ते से अपहरणकर्ताओ द्वारा अपहरण कर उसकी हत्या करने की नियत से घर में बनाकर रखा गया था तभी थाना पिपरी की गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये डुमरडीहा दुद्धी से 2 आरोपी और अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया एवं उनके चंगुल से अपहरण कर हत्या की नियत से बंधक बनाये गये अपहृत की सकुशल बरामदगी किया गया। विवेचना मे संकलित साक्ष्य के आधार पर अभियोग में धारा 364, 34 भादवि अन्तर्गत आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि हिण्डालको कालोनी रेणुकूट का रहने वाला व्यक्ति बृजेश पाण्डेय की नजदीकी अभियुक्ता से थी। दोनो के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। अभियुक्ता का पूर्व से राजा उर्फ राजा बाबू से प्रेम संबंध था जिस पर राजा द्वारा महिला से नाराजगी व्यक्त करते हुये बृजेश पाण्डेय से बातचीत न करने हेतु कहा गया इसी बीच महिला के द्वारा बृजेश पाण्डेय को मना करने पर भी न मानने और मिलने हेतु दबाव बनाने पर आरोपी ने योजना बनाकर महिला से वार्ता कराकर बृजेश पाण्डेय को दुद्धी बुलाकर रास्ते से हटाने की योजना बनायी गयी। तय योजना के मुताबिक महिला ने राजा बाबू के कहने पर दिनांक 15/04/2024 को समय करीब 8.00 बजे रात्रि धोखे से दुद्धी रेलवे क्रासिंग के पास बुलाया गया। जहा पर बृजेश पाण्डेय के पहुचने पर महिला व राजा बाबू एवं विकास वर्मा द्वारा अपहरण कर बंधक बनाकर घर डुमरडीहा लाया गया तथा कोई संदेह न हो इसलिये अपहरणकर्ताओ द्वारा अपहृत की मोबाइल से उसकी उसके बेटे व पत्नी से बातचीत कराया जाता रहा। अपहृत बृजेश कुमार पाण्डेय अपने घर से तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए दुद्धी जाने की बात कहकर घर से निकला था। चूंकि आरोपी द्वारा जान से मार डालने की योजना पर सहमति न बनने के कारण दिन का समय हो जाने पर स्थगित कर दिया गया तथा अपहरणकर्ताओ द्वारा अगले दिन रात्रि का इन्तजार किया जाने लगा कि इसी बीच थाना पिपरी पुलिस द्वारा पहुचकर अपहृत की सकुशल बरामदगी एवं अपहरणकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल विश्वहिंदू परिषद ने निकाला भव्य शोभायात्रा अनपरा पुलिस ने डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुये भारी मात्रा मे डीजल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्... विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान दुद्धी में दिव्यांगों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा कीर्तन से लौट रहे व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत, परिजनों ने जताया संदेह म्योरपुर का चार्ज लेते ही रविकांत मिश्रा के बोल ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगे सलाखों के पीछे स्कूल से चोरी हुआ सामान झाड़ियों में मिला, पुलिस जांच में जुटी तबादला एक्सप्रेस पटरी पर आधा दर्जन चौकी इंचार्ज इधर से उधर जिओ कंपनी के टावर से डीजल चोरी के आरोप में बभनी पुलिस ने किया चालान धर्मेंद्र सिंह का चला पशु तस्करो पे डंडा 5 आरोपी को किया गिरफ्तार 3 गोवंश बरामद
Download App