सोनभद्र

  श्रीराम नवमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा

हवन पूजन के साथ भंडारे का भी हुआ आयोजन

चोपन/ सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा) नवरात्रि के आखिरी दिन वुधवार को नगर सहित आसपास के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची जहां लोग बाग विधि विधान से देवी पूजन किये वहीं जो भक्त अपने अपने घरों में कलश स्थापना कर नौ दिन तक मां की आराधना किये थे वुधवार नवमी के दीन हवन पूजन कर मंगल की कामना किये| नगर के पश्चिम पहाड़ी पर स्थित काली मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वप्रथम मां काली का भव्य श्रृंगार किया गया तत्पश्चात हवन पूजन कर जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष

हीरालाल वर्मा द्वारा नौ कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया तदोपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां नगर सहित आसपास के इलाकों से आए हजारों की संख्या में देवी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तपतपाती धूप को दरकिनार कर माता रानी के निराले भक्तों की भक्ति चरम पर रही सुबह 10.30 बजे से भंडारा शुरू हुआ जो सायं चार बजे तक चलता रहा इसी तरह रेलवे दुर्गा पूजा काली पूजा समिति की सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App