सोनभद्र

मतदाता जागरूकता पिंक रैली को हरी झंडी दिखाकर डीएम चंद्र विजय सिंह ने रवाना किया

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) लोक सभा चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से महिला शिक्षकों ने स्कूटी रैली (पिंक रैली) निकालकर लोगों को जागरूक किया। कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागरूकता स्लोगन, सोनभद्र है मेरी शान, एक जून को करें मतदान, वोट हमारा है अधिकार, करें नहीं इसको बेकार, जब भी वोट डालने जाएं, पहचान पत्र साथ में आएं, वोट डालने बूथ पर जाएं, लोकतंत्र का पर्व मनाएं के नारे से नगर की सड़कें गूंजती रहीं। रैली कलेक्ट्रेट से होकर रावर्ट्सगंज से होकर डायट परिसर में समाप्त हुई।

जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक़ है। इसलिए एक जून को अधिक से अधिक संख्या में लोग घरों से निकलकर निर्भीक होकर मतदान करें। मतदाता बिना किसी डर व दबाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि पिंक रैली सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों तक मतदान करने का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहायक सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बीईओ धन्नजय कुमार, महिला संवर्ग जिलाध्यक्ष साधना सांरग, जिला उपाध्यक्ष शीतल दहलान, ममता पांडेय, शशिबाला सिंह, कोमल शाहू, संध्या, अमृता सिंह, वैशाली, नेहा आदि रही।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा
Download App