सोनभद्र

कपाट खुलते ही जै श्रीराम के उद्घोष से गुंजा नगर

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। जय भवानी क्लब के तत्वाधान में नवरात्रि पर्व पर बीती रात भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भगवान श्री राम और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। पंडित आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा पूजा अर्चन करने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिया। कपाट खुलते ही अयोध्या में विराजे प्रभु श्री राम की मनमोहक छटा देखकर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच जय श्री राम के नारे का जय घोष होने लगा।
पूर्व अध्यक्ष डीसी मद्धेशिया ने कहा कि युवाओं की टोली को एकजुट करके जय भवानी क्लब का गठन किया गया है। युवाओं के द्वारा हर वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर एक से बढ़कर एक भगवान श्री राम व वीर बजरंगबली की मूर्ति का अनुपम छटा देखने को मिल रहा है।
अध्यक्ष शुभम साहू ने बताया कि क्लब के नौजवान युवाओं के द्वारा नवरात्रि पर्व पर निकलने वाले जुलूस को और भव्य रूप देने के उद्देश्य से काम कर रही है। बीती रात पूजा के पश्चात दर्शनार्थियों के लिए कपाट को खोल दिया गया है। रात्रि से ही प्रसाद का वितरण किया जा रहा है क्षेत्र से आने वाली महिलाओं के द्वारा संध्या आरती, भजन कीर्तन भी हो रहा है। भगवान श्री राम व हनुमान जी की मूर्ति को नवमी तिथि को नगर के हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मां काली मंदिर रोड, सब्जी मंडी रोड, साहू चौक, रामलीला ग्राउंड घुमाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जय भवानी क्लब के युवा टीम पूरी मुस्तादी के साथ अनमोल केसरी आदित्य गुप्ता शिवम चंद्रवंशी अनुराग गुप्ता राजाराम गुप्ता आशीष कश्यप निखिल वर्मा कृष कमलापुरी बिट्टू जायसवाल आकाश जायसवाल यश केसरी विशाल पासवान शिवम गुप्ता मनोज गुप्ता प्रियांशु गुप्ता अश्वनी कुमार दीपक कश्यप सहित कई नौजवानों की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल
Download App