सोनभद्र

आदिवासी युवक की पिटाई के चौबीस दिनो के बाद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) आदिवासी युवक को बेरहमी से पिटाई के मामले मे घटना के चौबीस दिनों के बाद सतेन्द्र बैगा के तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने संजय यादव, ग्राम प्रधान मकरीबारी राममूरत यादव,सुरेन्द्र पाल, तीन आज्ञात के विरूद्ध धारा 419,420,452, 147,323,504,506, आईपीसी एंव दलित उत्पीड़न के सुसंगत धाराओं के तहत आखिरकार मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। मामला रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत मकरीबारी के(टोला बरिया) के रहने वाला पीड़ित आदिवासी युवक सतेन्द्र बैगा पुत्र स्व: सुक्खु बैगा के मुताबिक वह अपनी पुश्तैनी भूमी रेहन रखने के बहाने छल कपट एंव धोखाधड़ी से एकरार नामा करा कर भूमी कब्जा करने पर रोकने पर
दिनांक 09/03/2024 की सुबह तकरीबन 10 बजे संजय यादव, वहाँ के प्रधान राममूरत यादव एंव सुरेन्द्र पाल एक राय गोल बंद होकर लाठी -डंडे से लैस होकर जबरिया मेरी भूमी की नाप जोख कर मकान निर्माण करा कर कब्जा करने लगे तो मेरे द्वारा रोकने पर संजय यादव जातिसूचक शब्दो से माँ बहन की भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे मारकर पिटाई कर दिया जिससे मै जख्मी हो गया।घटना के बाद स्थानीय चिरूई चौकी एंव कोतवाली रावर्ट्सगंज मे तहरीर देने के बाद जब कोई कार्यवाही नही होने पर थक-हार कर पुलिस अधीक्षक मे मिलकर तहरीर सौप कर न्याय की गुहार लगाया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App