सोनभद्र

प्रशिक्षण में सामुदायिक सहभागिता से शिक्षा के उन्नयन पर जोर

दुद्धी, सोनभद्र। बीआरसी दुद्धी में आयोजित एक दिवसीय एसएमसी/प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में सामुदायिक सहभागिता से शिक्षा के उन्नयन पर जोर दिया गया। इस दौरान विद्यालय में आने वाली समस्याओं,बच्चो की शिक्षा में आ रही बाधाओं को सामुदायिक सहभागिता से दूर करने के तरीके बताए गए।प्रशिक्षकद्वय अनुराग तिवारी एवं शैलेंद्र पाण्डेय ने एसएमसी अध्यक्षों को जागरूक होने का आवाह्न किया।साथ ही बच्चों को निरंतर विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्या ने कहा कि विद्यालयों में नियत समय पर एसएमसी बैठकें होती रहनी चाहिए तथा बच्चों के नियमित विद्यालय उपस्थिति की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर लें।जब एक एक अभिभावक बच्चों को घरेलू कामकाज से इतर शिक्षा के महत्व को तरजीह देने लगेंगे और नियमित विद्यालय भेजने लगेंगे तो शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार होना तय है।साथ ही विद्यालय का भौतिक परिवेश, लाइब्रेरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मीनू के अनुसार एमडीएम आदि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलनी चाहिए।इस अवसर पर एआरपी ऋषिणरायण, प्रधानाध्यापक मुसईराम, शैलेश मोहन,चंद्रेश मौर्य,भोलानाथ, हृदय गिरि,राकेश शर्मा, नौशाद खान, फैज, सरफराज, नीरज पाण्डेय, मीरा यादव, नाजिया, वर्षा रानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App