सोनभद्र

होली के दिन रेणुकूट मे हुये हत्या का हुआ खुलासा हत्या मे शामिल मृतक की पत्नी सहित कलयुगी प्रेमी गिरफ्तार

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) होली के दिन रेणुकूट मे हुये हत्या का हुआ खुलासा हत्या मे शामिल मृतक की पत्नी सहित कलयुगी प्रेमी गिरफ्तार। होली के दिन रेणुकूट मे हुये हत्या का हुआ खुलासा हत्या मे शामिल महिला सहित युवक गिरफ्तार। पिपरी निवासी वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र विश्वनाथ गोस्वामी निवासी वार्ड नं 1 रेलवे कालोनी तुर्रा पिपरी स्थाई पता- बिशुनपुरा गढ़वा झारखंड की हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 55/2024 आईपीसी की धारा 302 बनाम अज्ञात आरोपी पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक पिपरी द्वारा संपादित की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिपरी पुलिस ने रेलवे स्टेशन रेनूकुट के पीछे खेल मैदान से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित 2 आरोपी सुजीत उर्फ सत्या पुत्र राजेश कुमार बसोर निवासी दुगौली हनुमना रीवा,अनिता देवी पत्नी विरेन्द्र गोस्वामी निवासी वार्ड न 1 रेलवे कालोनी तुर्रा पिपरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अभियुक्ता अनिता देवी तथा अभियुक्ता के प्रेमी सुजीत उर्फ सत्या ने रात्रि में विरेन्द्र गोस्वामी को सोते समय गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया था।

बरामदगी का विवरण
1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल गमछा।
2. दो अदद मोबाइल फोन।
3. एक अदद मोटर साइकिल यू0पी0 64 ए डब्लू 6504।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक अपराध श्रीराम सिंह यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 देवी प्रसाद कुशवाहा, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 रामबहादुर यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 सुरेश यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
6. म0का0 ज्योति कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App