सोनभद्र

होली में जमकर थिरके युवा,रंगों में सराबोर होकर मनाया जश्न

* होली का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर प्रशासन पूरे दिन चौकन्नी रही।
नगर में परंपरागत तरीके से पंचदेव मंदिर से होलियारों की टीम झाल मजीरे के साथ होलिका का धुल उड़ाने के लिए निकली| तहसील, कोतवाली गेट से होते हुए मस्तानों की टोली जैसे ही मुख्य चौक पर पहुंची,वहां उनकी आगवानी रंगों से हुई| इसके बाद ढोल मजीरे की धुन पर झूमते नाचते मस्तानों की टोली मेन रोड होते हुए अमवार तिराहा होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंची। सविधिक पूजन अर्चन के बाद घर, परिवार, समाज एवं राष्ट्र की मंगलकामना करते हुए होलिका का धुल एक दुसरे के मस्तक पर लगाकर पर्व की शुभकामना दी| इसके बाद तो समूचे नगर एवं क्षेत्र में आधुनिक होली का खुमार पुरे शबाब पर पहुंच गया |
डीजे एवं ध्वनि विस्तारक उपकरणों की धुन पर श्री संकट मोचन चौक, मां काली मंदिर तिराहा, रामनगर समेत अन्य स्थानों पर युवाओं एवं बच्चों को टोली थिरकते हुए लोगों को रंग गुलाल से सराबोर करने में दोपहर बाद तक जुटी रही| तहसील मुख्यालय के मेन चौक,काली तिराहा, मुंसिफ कंपाउंड, शिवाजी तालाब मार्ग समेत दर्जनों स्थानों पर यह सिलसिला दोपहर बाद तक चला| इसमें जगह-जगह महिलाओं की टीम भी खूब मस्ती करती दिखी। इसके बाद दूसरी मीटिंग शुरु हुई अबीर-गुलाल रंगोत्सव में लोग देर रात तक एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, गले मिलते हुए भाई चारा का संदेश देते दिखे| इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिला| एएसपी, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल एवं कोतवाल कुमुद शेखर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ पूरे दिन क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App