सोनभद्र

चकिया के लाल बलवंत यादव ने किया कमाल फिजिकल एजुकेशन कालेज नोएडा मे अंडर 20,15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के कोच बनाये गये

चकिया के लाल बलवंत यादव ने किया कमाल फिजिकल एजुकेशन कालेज नोएडा मे अंडर 20,15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के कोच बनाये गये। 27 से 31 मार्च फिजिकल एजुकेशन कालेज नोएडा में आयोजित होने जा रहे अंडर-20 तथा अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुबारकपुर, चकिया चंदौली के निवासी रामविलास यादव के पुत्र बलवंत यादव को उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का कोच बनाया गया है।

बलवंत यादव जनवरी माह में ही राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला से एन आई एस कोच का प्रशिक्षण लिए हैं। बलवंत राष्ट्रीय पहलवान भी रहे हैं। वर्तमान मे ये पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर जौनपुर पुलिस लाइन मे तैनात है पूर्व मे सोनभद्र मे रह चुके है।

उनके साथ रहे पुलिसकर्मी हरिकेश यादव ने बताया कि बलवंत यादव शुरू से ही खेल में आगे रहते थे। हरिकेश यादव ने बताया कि यह बलवंत यादव की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय , संयुक्त सचिव चंद्रविजय सिंह , राज कुमार मिश्रा, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव चंदौली कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीरज यादव, सचिव सुनील यादव, इमरान पहलवान, चंद्रिका पहलवान सहित तमाम शुभचिंतको ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App